
दमोह। अघोषित बिजली कटौती एवं वोल्टेज समस्या से परेशान एक युवक अर्धनग्न अवस्था में घंटाघर चौराहे पर धरने पर बैठ गया है युवक का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के मामले में भेदभाव किया जा रहा है।
इंकलाब के नारे के साथ कई आंदोलनों में अपनी भागीदारी निभाने वाला एक युवक बिजली कटौती एवं की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गया है। ग्राम दतला निवासी दृगपाल लोधी अपने साथी के साथ घंटाघर पहुंचा और कपड़े उतार कर धरने पर बैठ गया। उसका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महज 8 घंटे ही बिजली दी जा रही है। वह भी कम वोल्टेज के साथ। जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। अभाना मंडल में लगने वाले करीब 40 गांव के लोग बेतहाशा बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से 6 माह से जूझ रहे हैं। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी कोई निराकरण नहीं किया गया। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और फसलें सूख रही हैं। किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए आज गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठना मजबूरी बन गया है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह कटौती होती रही तो आगे आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि शहरी क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
कौन है दृगपाल
गौरतलब है कि दृगपाल सिंह लोधी पूर्व में कई आंदोलनों में शामिल रह चुका है। हाल ही में बक्सवाहा के जंगल बचाने के लिए पदयात्रा की थी। इसके पूर्व शिवपुरी, पिछोर और टीकमगढ़ में भी आंदोलन कर चुका है। इसके अलावा भाजपा नेता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़ने के बाद दमोह आगमन पर स्याही फेंकने एवं चप्पलों की माला पहनाने के मामले में सुर्खियों में रह चुका है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव