
दमोह. जिले के पथरिया नगर क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ साइबर फ्रॉड हो गया. एक युवक ने मदद करने के नाम पर एटीएम बदल दिया और खाते से हजारों रुपए कट गए. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है.
कहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. तकनीक के इस दौर में जरा सी चूक लोगों पर किस कदर भारी पड़ती है इसका ताजा मामला एक बार फिर जिले के पथरिया नगरीय क्षेत्र में देखने को मिला है यहां पर ग्राम सूखा के रहने वाले एक वृद्ध बालमुकुंद पटेल के साथ साइबर फ्रॉड हो गया. यह वृद्ध आज दोपहर ग्राम सूखा से पैसे निकालने के लिए पथरिया आया हुआ था. वह एक एटीएम में पहुंचा लेकिन वहां पर कुछ लोग लाइन में लगे हुए थे. तब वृद्ध इस लाइन में खड़ा हो गया. वहां पर दो लड़के और खड़े हुए थे. जिनमें से एक ने अपना बैलेंस चेक किया और कोई बटन दबा दिए. इसके बाद जब मेरा नंबर आया तो बार-बार ट्रांजैक्शन फेल हो रहा था. इस पर बाजू में ही आर्मी की वर्दी में खड़े एक लड़के ने कहा कि दादा आप पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं आपको दिखता नहीं है. इसके बाद उसने मदद करने के बहाने तीन बार कोई नंबर एटीएम में दर्ज करवाया. जैसा वह कहता गया वैसे ही मृत व्यक्ति करता गया. उसके बाद पास में खड़े हुए उस लड़के ने वृद्ध का एटीएम अपने एटीएम से बदल दिया. आपका एटीएम मशीन ले नहीं रही है और यह कहकर वह लड़का एटीएम बदलकर चला गया पहले तो वृद्ध को कहानी ही समझ में नहीं आई. लेकिन जब वह बैंक गए तो बैंक वालों ने देखकर बताया कि आपके खाते से एक बार 10 हजार और एक बार 7 हजार रुपए कट चुके हैं. कुल 17 हजार रुपए खाते में जमा थे. अब खाते में कोई पैसा शेष नहीं है. वृद्ध ने बताया कि युवक उनके सामने पैसा निकाल कर तो नहीं ले गया लेकिन कुछ तो गड़बड़ हुई है. इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई हालांकि पुलिस के कहने पर उन्होंने साइबर फ्रॉड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत भी दर्ज कर दी है.
इस संबंध में पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसके आधार पर हम मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस लगातार साइबर फ्रॉड से संबंधित अभियान चला रही है. लेकिन उसके बाद भी लोग ऐसे फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. जब भी आप एटीएम में जाते हैं तो किसी अंजान व्यक्ति को उसमें प्रवेश न दें. जब तक कि आपका ट्रांजैक्शन पूरा ना हो जाए. इसके साथ ही किसी भी अंजान लिंक, फोटो पर न तो क्लिक करें और ना ही अपनी ओटीपी किसी को बताएं. क्योंकि सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड इन्हीं से होते हैं. जब भी किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है सबसे पहले उसे संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करना चाहिए उसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराए.
इस मामले में पुलिस ने संभावना जताई है कि या तो वृद्ध के खाते से किसी अन्य एटीएम से पैसे निकाले गए हैं या फिर ऑनलाइन ही कहीं ट्रांसफर किए गए होंगे. हालांकि इस मामले की अभी जांच चल रही है.

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा