
दमोह. इंस्टाग्राम के जरिए प्यार में पड़ा एक युवक आज हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. युवक करंट से कुछ ही दूर था. पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को किसी तरह नीचे उतार लिया. हालांकि युवक अब हिरासत में है.
सोशल मीडिया का आकर्षण ही कुछ ऐसा है कि लोग इससे बच नहीं पाते हैं. सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब प्यार में बदल जाए कहा नहीं जा सकता. ताजा मामला दमोह जिले के हलगज ग्राम का है. यहां की रहने वाली एक दलित समुदाय की युवती की इंस्टाग्राम पर राजस्थान के दौसा जिले में रहने वाले 25 वर्षीय दिलखुश पुत्र जयराम जोगी से दोस्ती हो गई. दोस्ती के बाद उन में प्यार हुआ और फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ. तो बातें भी लंबी होने लगी बाद शादी तक पहुंच गई. लेकिन जब बात नहीं बनी तो परेशान युवक राजस्थान से दमोह आया और आज वह बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. गनीमत रही की समय रहते मौके पर पुलिस पहुंच गई और सूझबूझ से युवक को नीचे उतार लिया. क्योंकि युवक जिस ऊंचाई तक टावर पर चढ़ गया था उससे चंद फिट की ऊंचाई पर ही हाई टेंशन की 11 हज़ार वोल्ट करंट की तारे झूल रही थीं. जो एक ही झटके में उसे खींच लेती. जिससे युवक की मौत हो सकती थी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के पिता ने युवक को शादी के रिश्ते के लिए घर बुलाया था. लेकिन बात नहीं बन सकी. जिसके बाद युवक टावर पर चढ़ गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस आई लेकिन युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था. तब लड़की के परिजन और लड़की खुद मौके पर पहुंची. उसके बाद किसी तरह समझाकर युवक को नीचे उतारा गया.
हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली कि युवक टावर पर चढ़ गया है तुरंत हम मौके पर पहुंच गए. किसी तरह मुश्किल से युवक को नीचे उतारा गया. युवक राजस्थान के दौसा जिले का रहने वाला है. इस युवक की एवं स्थानीय लड़की की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और उनमें प्यार हो गया. फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है कि पूरा माजरा क्या है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो