मार्च 17, 2026

जिला न्यायालय में आत्मदाह का प्रयास, पीड़ित को कराया अस्पताल में दाखिल

दमोह. आज दमोह जिला न्यायालय में एक युवक के द्वारा पहले आत्मदाह और उसके बाद नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया गया श. मामला हिंडोरिया के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए लोन से जुड़ा हुआ है. 

        सनखेड़ा होशंगाबाद के रहने वाले हितेश चौरे के पुत्र जतिन ने आज जिला न्यायालय में पेशी के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया  उसमें असफल रहने के बाद उसने हाथ में धारदार हथियार मार कर नस काट ली. जिसके बाद पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. इस नाटकीय घटनाक्रम के तार जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच से लिए गए लोन से जुड़े हुए हैं. हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि होशंगाबाद के रहने वाले करीब 6 लोगों ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के एक कर्मचारी नेगी के साथ मिलकर 15-15 लाख रुपए के चार लोन फर्जी सर्विस लॉन्ग के आधार पर स्वीकृत करवाए थे. इस लोन की कुछ किस्ते आरोपी जमा करते रहे. लेकिन उसके बाद उन्होंने किस्त भरना बंद कर दिया. जिसके बाद बैंक ने लोन की राशि एनपीए में डाल दी. साथ ही मामले की जांच कराई तो पता चला कि आरोपी निखिल चौरे, दीपक जैन, राजा खान, सहित इस मामले में सात आरोपी लिप्त हैं. यह लोग होशंगाबाद में वर्ष 2021 में साइबर कैफे चलाते थे. वहीं से इन्होंने रेलवे के कर्मचारी होने के फर्जी दस्तावेज तैयार किए तथा इस आधार पर चार लोन स्टेट बैंक आफ इंडिया से स्वीकृत करवा लिए. श्री गुर्जर ने बताया कि करीब 5 माह पहले यह मामला स्टेट बैंक के संज्ञान में आया जिसके बाद अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया. सात में से छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. एक आरोपी की गिरफ्तारी और उसका चालान पेश होना बाकी है.

टीआई बोले जांच करेंगे

वही इस मामले में कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक युवक ने जिला न्यायालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया है जिसकी बात पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस रुक लेकिन तब तक बाए हाथ की नस काट चुका था. युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. यह मामला करीब 55 लाख रुपए के बैंक से लिए गए फर्जी लोन से जुड़ा हुआ है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. पीड़ित युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. उसका इलाज चल रहा है. वास्तविक मामला क्या है. हम इसकी जांच करेंगे तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी.

Message Us on WhatsApp