
दमोह. लकलका-झापन मार्ग पर आई हुई नदी में पुल पार करने के चक्कर में बस बहकर पुल के नीचे लटक गई. गनीमत रही की तत्काल ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई. जिन्होंने किसी तरह रेसक्यू करके बस और यात्रियों को बाहर निकाला. मामला इमलिया चौकी क्षेत्र का है.
कहते हैं सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. ऐसा ही एक मामला देर रात जिले की इमलिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लकलका-झापन मार्ग से सामने आया है. भारी बारिश के कारण यहां पर चढ़े हुए पुल से बस निकालना एक ड्राइवर के लिए भारी पड़ गया. तेज बहाव में बस बहतर पुल के एक हिस्से पर आधे से ज्यादा लटक गई तथा आधा हिस्सा पुल पर ही रह गया. बस को बेहतर देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आवाजें सुनकर और ग्रामीणों ने देखा कि बस लटक गई है तो उन्होंने तत्काल ही सूचना पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा ग्रामीणों के सहयोग किस किसी तरह बस को बाहर निकाला और यात्रियों का रेस्क्यू किया.
दरअसल इस समय जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है नदियां अपने जल स्तर से काफी ऊपर बह रही है. पुलों के ऊपर पानी होने के कारण प्रशासन ने भी निर्देश जारी किए हैं कि चढ़े हुए पुल से वाहन न निकालें और न ही लोग पैदल निकलें. कई स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है. लेकिन इन सब के बाद भी पुल पार पर कर रहे हैं.इसी दौरान बीती रात करीब 11 बजे एमपी 09 एफ ए 5306 बस क्रमांक करीब 20 यात्रियों को लेकर अपनी गंतव्य की ओर जा रही थी. तभी लकलका-झापन मार्ग के बीच एक पुल पड़ता है. उसी पुल पर से ड्राइवर ने बस निकालने का प्रयास किया. लेकिन बहुत तेज बहाव होने के कारण बीच रास्ते में ही बहकर पुलपर लटक गई.

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी, तो मौके पर इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ के साथ पुलिस बल, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतीश जैन ने मौके पर पहुंचकर मौजूद स्थिति को देख कर तत्काल ही यात्रियों को निकाला. बारिश होने से सड़क के ऊपर से पानी बहता है.

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी, तो मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह ठाकुर,इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ के साथ पुलिस बल, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतीश जैन सहित पुलिस ने पहुंचकर मौजूद स्थिति को देख कर तत्काल ही यात्रियों को निकलवाने में सहयोग किया.जिस किसी भी तरह की घटना घटित नहीं हो पाई. बता दे कि साफ-साफ तौर पर बस ड्राइवर की लापरवाही देखी गई, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी. लेकिन पेड़ और पत्थर बीच में आ जाने से बस नहीं पलट पाई. इस समय बारिश झमाझम हो रही है नाली नदियां तूफान पर है,तो बहते पानी के बीच नाला, नदियों से निकलने की गलती ना करें. हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ लेकिन यदि बस बह जाती या पूरी तरह से नाले में समा जाती तो निश्चित रूप से एक बड़ी जनहानि हो सकती थी. फिलहाल पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर रही है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो