
दमोह. अपनी पत्नी से पीड़ित एक पति अपने परिवार के साथ फिनायल लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया. पुलिस ने पीड़ितों के हाथ से फिनायल की बोतल छुड़ाई एवं उन्हें निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया.
पत्नी की प्रताड़ना पति की मारपीट और प्रताड़ना के मामले तो अक्सर सामने आते ही रहते हैं लेकिन इस बार पत्नी से पति और उसके परिवार को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. यह मामला देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम हथना का है. दरअसल ग्राम हथना निवासी 28 वर्षीय अनुज मिश्रा आज अपनी मां 50 वर्षीय श्रीमती रानू मिश्रा एवं बड़ी मां श्रीमती कुसुम मिश्रा को अपने अधिवक्ता मनीष नगाइच के साथ लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा. जैसे ही पुलिस ने सभी के हाथ में फिनायल की बोतल देखी तो तुरंत उनके हाथ से बोतल छुड़ाई एवं उन्हें वहां से अलग किया. पीड़ित परिवार बार-बार शिकायत एवं आवेदन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से खफा होकर एसपी ऑफिस पहुंचा था. अनुज मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी प्राची मिश्रा विवाह के बाद से लगातार परेशान कर रही है. वह मायके वालों के पक्ष के कहने पर घर में मारपीट एवं लड़ाई करती हैं. वह घर के कैमरा तोड़ चुकी है एवं एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान कर चुकी हैं. केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी मां और बड़ी माँ के साथ भी मारपीट करती हैं. परिवार में ऐसा कोई सदस्य नहीं है जिसके साथ उसने मारपीट न की हो. इस संबंध में मैंने कई दफा जबलपुर नाका चौकी एवं एसपी ऑफिस में आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी से परेशान होकर आज वह अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस आत्महत्या करने पहुंचा है. पीड़ित का कहना है कि केवल इतना चाहता है कि उसकी पत्नी का तलाक उससे हो जाए और वह शांति से रह सके. वहीं पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष नगाइच ने बताया कि देश में महिलाओं के लिए तो सारे कानून है लेकिन पुरुषों के लिए ऐसा नहीं है. इसी बात का महिलाएं गलत फायदा उठाती हैं. अधिवक्ता ने बताया कि श्रीमती प्राची मिश्रा अपने पति और परिजनों के साथ मारपीट करती हैं. उनके शरीर में चोटों के निशान हैं. जिसका मुलाहजा पुलिस ने करवाया था. वह जबलपुर नाका चौकी और पुलिस कार्यालय में कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई. इसीलिए पीड़ित पक्ष के लोग आज फिनायल लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और आप हत्या करने वाले थे लेकिन पुलिस ने फिनायल की बोतल छुड़ा ली. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की आएगी. यदि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं करती है तो पीड़ित पक्ष के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है.इस मामले में सीसी अभिषेक तिवारी ने मीडिया को बताया कि अनुज मिश्रा ने शासन आवेदन दिया है कि उनकी पत्नी उन्हें परेशान कर रही हैं क्योंकि यह पारिवारिक प्रेरणा है इसलिए हम इनको भी सुनेंगे और दूसरे पर दूसरे पक्ष को भी सुना जाएगा उनकी बड़ी माताजी भी आई है जिन्होंने अपनी बहू प्राची के बारे में बताया है इस मामले में थाना प्रभारी दमोह देहात गंभीरता से दोनों पक्षों को सुनेंगे और और जो भी रिपोर्ट हमारे सामने आएगी उसे पर हम नियमानुसार कार्रवाई करेंगे.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो