मार्च 19, 2026

पिता ने तीन बच्चियों को दिया जहर खुद भी खाया चारों की मौत

पिता ने स्वयं और तीनों बच्चियों को दिया जहरीला पदार्थ, पिता सहित तीन की मौत, 1 बच्ची की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 

दमोह. जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहरई गांव में एक पिता ने अपनी तीन बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया. उसके बाद खुद भी जहर का सेवन कर लिया. जिसमें तीनों को गंभीर हालत में हटा अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने चारों का चेकअप किया. जिसमें हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) महक उम्र दो वर्ष, खुशबू 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया. वहीं खुशी उम्र 7 वर्ष की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन तीसरी बच्ची की भी जिला अस्पताल में उपचार के पहले ही मौत हो गई. घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है, मृतक विनोद हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है. जो अपनी ससुराल मुहरई गांव आया हुआ था. घटना की जानकारी लगते ही हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी अस्पताल पहुंच गए एवं जानकारी एकत्र की.

बताया जाता है कि मृतक विनोद करीब 20 दिन से अपनी ससुराल में ही था. उसकी पत्नी भी अपने बच्चों के साथ यहीं पर मायके में थी. किसी बात को लेकर पारिवारिक तनाव चल रहा था. आज घटना के पूर्व मृतक विनोद अपनी तीनों बच्चियों को घर से बाहर कहीं ले गया एवं कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर तीनों बच्चियों को पिला दिया एवं खुद भी सेवन कर लिया. हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकारक रूप से मामले में घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है. एसडीओपी श्री सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. सभी पक्षों से बात की जा रही है. घटना का कारण क्या है. इस बात की भी जांच की जा रही है. पारिवारिक कारण था या कोई अन्य कारण था इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है.

Message Us on WhatsApp