
दमोह. प्रदेश मंत्रिमंडल की होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर आज कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी. उन्होंने इसे दमोह के लिए मील का पत्थर बताते हुए होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया.
दमोह जिला शनिवार को प्रदेश के उन जिलों में शुमार होने जा रहा है जहां पर राजधानी के अलावा प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्रीमंडल की बैठक हुई हैं. दमोह के लिए यह ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है. इसके लिए जिला स्तर से लेकर भोपाल तक के आला अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग और कैबिनेट स्थल एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं. अभी तक कई मंत्री भी निरीक्षण करके जिला एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित है. इसलिए इसकी थीम में 52 गढ़ की महारानी दुर्गावती को केंद्र में रखा गया है. दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले में पहली बार ऐसी प्रशासनिक और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है जो कि अभी तक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन पर भी नहीं की गई है. दरअसल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तथा सपा पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने पूरे मामले की जानकारी एक प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से दी. एसपी ने बताया की दमोह जिले के लिए यह ऐतिहासिक और सौभाग्य का क्षण है. इसके पहले अभी तक जितने भी आयोजन हुए हैं उनमें भी इस तरह की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है. चाहे फिर राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ही हों. चूंकि पूरी कैबिनेट दमोह जिले में रहेगी, इसके अलावा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, एएस, पीएस, 25 से 30 जिलों के तमाम आईएएस, आईपीएस, आईजी, संभागायुक्त तथा सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. इन सभी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1200 पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात किए जा रहे है. इसके अलावा 30 से 35 अधिकारी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे. 200 अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व में रहेगा.
कांसे की थाली में होगा भोजन
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इसके दमोह में सकारात्मक और दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे. यह सौभाग्य की बात है कि पहली बार यहां पर कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. यहां पर हमने तमाम तरह की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं. आने वाले सभी अतिथियों को हम श्री अन्न, दमोह और बुंदेलखंड के प्रसिद्ध व्यंजन एवं पकवान तथा कांसे के बर्तनों के लिए विख्यात हटा क्षेत्र के कांसे की थाली में भोजन परोसने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा राज्य स्तरीय जो कार्यक्रम है उसके तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना, स्व सहायता समूह तथा उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को सीधे राशि खातों में अंतरिक्ष की जाएगी. इन कार्यक्रमों के अलावा मां के नाम वृक्ष के तहत सभी मंत्रीमंडल के सदस्य एक-एक पौधा रोपेंगे.

ट्रैवलर में होगा मंत्रिमंडल का सफर
महारानी दुर्गावती के जीवन वृत पर आधारित प्रदर्शनी एवं प्रेजेंटेशन सिंगौरगढ़ किले में किया जाएगा. इसके अलावा सभा स्थल एवं प्रवेश द्वार पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं पर्यटन तथा धार्मिक महत्व से संबंधित प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है.जिले के सिंग्रामपुर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मंत्री और आला अधिकारी 22 सीटर ट्रैवलर बस के सफर का आनंद लेंगे. किला जाने वाला रास्ता संकरा एवं घने जंगल से होकर गुजरता है इसलिए वहां पर वीआपी तथा मीडिया के कुछ साथियों के अलावा सभी की एंट्री बैन की गई है. रास्ता छोटा होने के कारण जाम की स्थिति न बने तथा सुगमता से आवागमन हो सके इसके लिए मंत्री भी ट्रैवलर बस से किले तक पहुंचेंगे और वहां से वापस आएंगे. इसके अलावा महारानी दुर्गावती जहां पर अपनी आराध्य देवी मां भद्रकाली का पूजन करती थी उस जगह पर भी सीएम पहुंचेंगे तथा पूजन करेंगे .
करीब डेढ़ हजार वाहनों में आएंगे लोग
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया की नवरात्रि का पर्व चल रहा है इसलिए हमने सभी आम जनता, मंत्रियों, मीडिया कर्मियों अधिकारियों और अन्य जन के लिए भोजन के अलावा फलाहार की व्यवस्था की है. जनता को लाने एवं ले जाने के लिए 300 बड़ी बसों तथा करीब 1000 छोटे बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है प्रत्येक वाहन के ऊपर एक नोडल अधिकारी तथा पूरे कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है. कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि फायर फाइटर टीम, एक छोटा अस्पताल, एंबुलेंस मंत्री परिषद की बैठक एवं मीडिया के लिए वातानुकूलित पंडाल सहित कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है. कार्यक्रम में करीब 30 हजार और उससे अधिक लोगों की पहुंचने की संभावना है. मंत्री द्वय धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार एवं महेंद्र जैन ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो