
दमोह. तालाब का भीटा गिर जाने से चार बच्चों की मौत हो गई. मामला नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सुख समृद्धि और मंगल का पर्व गणेश उत्सव तीन परिवारों के लिए अमंगलकारी साबित हो गया है मामला नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर का है. यहां चार मासूम बच्चों की मौत तालाब में डूब जाने की कारण हो गई. बताया जाता है कि डूमर ग्राम निवासी अर्जुन लोधी की 9 साल की बेटी माया, हनुमत सिंह की 12 साल की बेटी राजेश्वरी, यशवंत सिंह का 12 साल का बेटा पिंसो तथा रजनी पुत्री हनुमत सिंह शाम को गांव के बाहर बने तालाब के पास खेलने के लिए गए थे. वहां पर खेलते खेलते वह के किनारे पहुंच गए. उसी दरमियान तालाब का भीटा (किनारा) ढहकर तालाब में गिर गया. इसके साथ ही तीनों बच्चे भी तालाब में गिर गए. जिस दौरान यह हादसा हुआ कुछ अन्य बच्चे भी पास में ही खेल रहे थे. जब बच्चे तालाब में गिरे और उनके चीखने की आवाज में आई तो आसपास खड़े बच्चों का ध्यान उन पर गया. तब वह दौड़कर बस्ती में पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. उधर परिजन तथा ग्रामीण जानकारी मिलते ही तालाब पहुंचे तथा किसी तरह बच्चों को तालाब से खोज कर बाहर निकाला. घटना की जानकारी तुरंत ही नोहटा पुलिस को दी तथा बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टर ने उनका परीक्षण करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है की पानी में डूबने से बच्चों का दम घुट गया तथा श्वास नली में पानी भर जाने से उनकी मृत्यु हो गई. बच्चों को जब तक बचाया जा सकता उसके पूर्व ही वह मृत हो चुके थे. अन्य बच्चों का कहना है कि जब वह बच्चे तालाब का भीटा और बच्चों के गिरने की जोर से छपाक की आवाज आई. लेकिन वहां पर कोई भी ऐसा व्यक्ति उपस्थित नहीं था जो तैरना जानता हो तथा उन बच्चों को बचा सके. वहीं नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो