मार्च 17, 2026

हटा में पथराव के बाद दंगा जैसे हालात पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रण में

प्रदर्शनकारियों को समझाइए देते हुए पुलिस अधिकारी.

दमोह. हटा में एक युवक की मौत के बाद दो समुदायों के लोग सड़कों पर उतर आए. जमकर पत्थर बाजी की घटना के बाद देंगे जैसे हालात निर्मित हो गए. लेकिन प्रशासन ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में करते हुए समूचे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है.

   जिले के हटा थाना नगरीय क्षेत्र में बीते 14 अगस्त की रात को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत बाद अब मामला सांप्रदायिकता का रूप लेता जा रहा है. आज युवक की मौत के बाद हटा में एकाएक माहौल बिगड़ गया और हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. तो दूसरी तरफ मदार चिल्ला के समीप मुस्लिम समाज के लोग भी सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते मामला इतना संगीन हो गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया. कुछ ही देर में समूचे हटा में दंगे जैसे हालत निर्मित हो गए. उधर घटना की जानकारी लगते ही हटा पुलिस के अलावा दमोह से बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी पुलिस बल को लेकर हटा पहुंचे तथा क्षेत्र की चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया. 

दरअसल 14 अगस्त को हटा पन्ना रोड पर क्रेटा सवार एक मुस्लिम युवक असलम खान की गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई थी. जिससे एक गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि डालचंद उर्फ है डर्रू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे उपचार के लिए हटा एवं उसके बाद जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया. जैसे ही घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होंने  हटा थाने का घेराव होकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. संगठनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने जानबूझकर गौ माता की हत्या की है इसलिए उस पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज होना चाहिए. पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए तत्काल ही आरोपी युवक के विरुद्ध एक्सीडेंट का केस फाइल कर दिया. साथ ही गाड़ी को जप्त कर लिया. लेकिन आरोपी को मुचलके पर जमानत भी मिल गई. इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन आज सुबह जैसे ही हटा के लोगों को यह जानकारी मिली की घटना में पीड़ित युवक डालचंद साहू की मौत हो गई है. लोग सड़कों पर उतर आए. कई हिंदू संगठनों ने एक बार फिर अपना विरोध दर्ज कराया. मंदिर मस्जिद चौराहा पर पथराव से शुरू हुई यह घटना देंगे जैसे माहौल में बदल गई. एक तरफ से हिंदू संगठन तो दूसरी तरफ से मुस्लिम समाज के लोगों ने  पथराव किया. हालांकि पथराव पहले किसने किया और कहां से शुरू हुआ इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं आई है.

मामले में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि हटा में जो तनाव की स्थिति बनी है वह दो-तीन दिन पहले 14 और 15 अगस्त की रात में जो एक्सीडेंट हुआ था उसमें आसपास के रहवासियों का कहना था इसमें जो आरोपी है उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. जिस पर हमने प्रकरण दर्ज किया था. हमने उन्हें पहले भी विश्वास दिलाया था कि जो भी सुसंगत धाराएं हैं उनका समावेश प्रकरण में किया जाएगा. एक्सीडेंट में घायल युवक की आज जबलपुर में मौत हो गई है. जिससे यह तनाव की स्थिति बनी है. हमारे पास सूचना यह है थी की वहां पर दुकानें भी बंद कराई जाएं. हमने लोगों को विश्वास दिलाया था की दुकानें बंद नहीं होंगी. उनकी पूरी सुरक्षा की जाएगी. और जो भी व्यक्ति दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि जिस व्यक्ति से एक्सीडेंट हुआ था उसे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होगा. हमारा प्रयास है कि वहां पर किसी तरह के तनाव की स्थिति न बने. मामले को सुलझा लिया जाए. अभी तीन डिवीजन की पुलिस वहां पर तैनात की गई है. आगे से ऐसी कोई घटना ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा.

Message Us on WhatsApp