
हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है – विधायक मलैया
तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है – प्रीतम सिंह
दमोह . हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर आज तिरंगा बाइक रैली युवा मोर्चा विधानसभा दमोह द्वारा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का प्रारंभ जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना थाना, गढ़ी मुहल्ला, बड़ा पुरा, पठानी मुहल्ला, धगट चौराहा, घंटाघर, तीन गुल्ली, जबलपुर नाका से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई . तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन की अगुवाई में निकाली गई. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दमोह से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई है. प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निकला है. निश्चित ही हमारा जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त है उसे प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर मनाए और इस अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दमोह जिले की चारों विधानसभा में इसी प्रकार से तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश देने का काम किया जा रहा है. दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भावना को सुनिश्चित करना चाहिए. तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है. इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करना है. हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान विधानसभा प्रभारी अरुण तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय भावना से प्रेरित करने का कार्य करेगा. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह ठाना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो अभियान शुरू किया है उसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. व्यापारियों को तिरंगा झंडो का वितरण भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में नगर के मुख्य बाजार में किया गया. इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्याम शिवहरे, तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, संजय सेन, अमित बजाज, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, पवन तिवारी, कृष्णा राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, पार्षद नरेंद्र चंदेल, यशपाल राजपूत, रधु श्रीवास्तव, कपिल सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, राकेश लोधी, मयंक तोमर, रघुवीर रजक, महेन्द सिंह, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो