
दमोह. बारिश के कारण जिले भर में हालत खराब है. मरने के बाद भी लोगों को सुकून नसीब नहीं हो रहा है. कमर तक पानी के बीच से निकाल कर लोगों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ता है मामला मगरौन ग्राम पंचायत का है.
कहते हैं कि जीते जी न सही मरने के बाद तो लोगों को सुकून मिलता होगा ? लेकिन जिले में इस कथन को भी मगरोन ग्राम पंचायत की व्यवस्था झुठला रही है. दरअसल यहां पर बारिश के कारण लोगों को तीन-तीन फीट पानी से निकल कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक को ले जाना पड़ता है. कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि मिट्टी एक-एक दिन तक घर में रखी रहती है. जब पानी कम होता है तब जाकर की अंतिम संस्कार किया जाता है. समस्या इतनी बड़ी है कि गांव बस्ती का मामला होने के बाद भी नाला पार करने के डर कई लोग तो मिट्टी में शामिल भी नहीं होते हैं. वह तो लोगों की घर बैठ आते और वहीं सांत्वना देकर वापस आ जाते हैं. ताजा मामला ग्राम के खुमान प्रसाद का है. कल रविवार को खुमान की मौत हो गई. लेकिन दिन भर पानी बरसता रहा और शमशान घाट जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. इसलिए सारी रात मिट्टी को घर पर ही रखना पड़ा. जब आज कुछ हद तक मौसम खुला और नाला का पानी कम हुआ तो गांव के लोग परिजन और रिश्तेदार मिट्टी को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. मृतक के बेटे बलराम ने बताया की हम गांव बस्ती से करीब 2 किलोमीटर दूर रहते हैं और करीब इतनी ही दूरी पर यहां का श्मशान घाट है. लेकिन रास्ते में एक नाला पड़ता है जो बारिश के समय तो 3 से 4 फीट तक भरा रहता है. यदि किसी की मृत्यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार करना कठिन होता है. चार लोग भी कंधा देने के लिए मिल जाए तो बड़े नसीब की बात है. बलवान बताते हैं कि कई बार जब लगातार बारिश होती है तो मिट्टी का उसी दिन संस्कार नहीं हो पता है और एक या दो दिन तक के लिए उसे रोकना भी पड़ता है. हमारी प्रशासन से मांग है कि श्मशान घाट तक जाने के लिए रोड पुलिया के साथ बेहतर व्यवस्था की जाए क्योंकि शमशान घाट पर भी तीन सेट की व्यवस्था ठीक-ठाक नहीं है जिससे मिट्टी का अंतिम संस्कार करना भी परेशानी होती है. इस मामले में संबंध जनपद पंचायत बटियागढ़ के सीईओ अश्विनी कुमार सिंह कहते हैं कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है. इसलिए अभी पूरे क्षेत्र की जानकारी नहीं है. मैं मामले को दिखाता हूं.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो