
दमोह. एक पिकअप वाहन पेड़ से टकरा जाने के कारण एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है.
भांजी की लगुन करके घर वापस लौट रहे रिश्तेदार और परिजन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. मामला पथरिया थाना क्षेत्र की जेरठ चौकी का है. बताया जाता है की पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे. जो की भांजी की लगुन लेकर गए हुए थे. वहां से लौटते समय आज सुबह जेरठ के सागौनी मार्ग पर पिकअप वाहन एक पेड़ से टकरा गया. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि करीब 14 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें पथरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमें से करीब छह लोगों को संघातक चोट लगने के कारण 108 की सहायता से जिला अस्पताल रैफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पुन्ने उर्फ कन्नू बंसल पुत्र पुत्र दशरथ बंसल उम्र 60 साल की मौत हो गई है. जबकि सौरभ, रतई, संतोष, दिशा भरत, लखन, गोलू, दामोदर, हल्के, हुकुम, लब्बू एवं भागीरथ बंसल घायल हुए हैं. यह सभी एक ही समुदाय के लोग हैं तथा दमोह जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहवासी हैं.

More Stories
नदी की लहरों के बीच गोविंदा का गजब रोमांच, रस्सी के सहारे हवा में फूटी मटकी
देश चांद पर पहुंचा लेकिन स्मार्ट इंडिया के गांव में सड़क नहीं पहुंची
जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो खफा होकर साथी अधिवक्ता ने भेजा लीगल नोटिस