
दमोह. जिले के खजुरिया गांव में आज सुबह-सुबह एक मगरमच्छ मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. सूचना पाकर वन विभाग ने रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर जाकर छोड़ा है.
वन एवं पुरा संपदा से भरा पड़ा दमोह जिला में जलीय एवं वन्यजीवों की भरमार है. जिसके कारण आए दिन विशेष कर बारिश के मौसम में अजगर और मगरमच्छ रहवासी इलाकों में निकलते रहते हैं. जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत बनी रहती है. ताजा मामला इमलिया पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खजुरिया का है. यहां सुबह-सुबह एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही इमलिया चौकी को दी. इमलिया पुलिस ने मामले की सूचना तुरंत ही वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया गया. बताया जाता है कि यह अजगर करीब 6 फीट लंबा है. जिसका वजन डेढ़ क्विंटल से अधिक होने की संभावना है. इसी क्षेत्र में राजा पटना ग्राम के समीप विशाल सतधरू डैम बना हुआ है. जिसके कारण यहां पर अक्सर मगरमच्छ निकलते रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि संभवत है यह मगरमच्छ भी सतधरू डैम से ही बाहर निकल कर आया होगा. दमोह जिले में पिछले दो वर्षों में 9 से 10 घटनाएं मगरमच्छों के रहवासी इलाकों में निकलने की सामने आ चुकी हैं. इन सभी का रेस्क्यू कर सिंगौरगढ़ के विशाल तालाब में उन्हें छोड़ा गया है. वन विभाग की माने तो इस समय सिंगौरगढ़ के तालाब में करीब 9 से 10 मगरमच्छ रह रहे हैं. इस मगरमच्छ का भी नया निवास सिंगौरगढ़ तालाब होगा.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो