मार्च 17, 2026

76 साल के बूढ़े या 76 साल के जवान, पूर्व मंत्री ने श्रमदान में दिखाया उत्साह

दमोह. गंगा दशहरा के अवसर पर आज पूर्व मंत्री ने बेलाताल में संविधान किया तथा उन्होंने सभी से जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखने की अपील की.
कहते हैं कि व्यक्ति शरीर से नहीं मन से बूढ़ा होता है. इसी लोकोक्ति को चरितार्थ करने आज 76 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया बेलाताल पहुंचे. यहां पर उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित जिले के तमाम आला अधिकारियो, सामाजिक संगठनों तथा आमजन के साथ ढाई घंटे से अधिक तक श्रमदान किया. दरअसल प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान का पखवाड़ा चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज मां गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के अवसर पर जिले भर के विभिन्न जल स्रोतों पर व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी कड़ी में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी श्रमदान करने बेलाताल पहुंचे. उन्होंने करीब ढाई घंटे तक सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया. सैकड़ो की संख्या में लोग इस काम में बिना झिझक लगातार लगे रहे तथा कई ट्राली गार और गंदगी बेलाताल से निकाली गई.

30 वर्ष पूर्व कराया था जीर्णोद्धार

मीडिया से बातचीत में श्री मलैया ने कहा कि प्रदेश भर में जल स्रोतों को संरक्षित और जीर्णोद्धार करने का अभियान चलाया जा रहा है. जो की सराहनीय है. यदि एक-दो दिन और बारिश नहीं होती है तो यह तालाब भी पूरी तरह से साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 30 वर्ष पूर्व जब वह नगरीय प्रशासन मंत्री थे तब उन्होंने बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुरैना तालाब के घाटों का निर्माण तथा तालाबों का गहरीकरण कराया था. इसका रखरखाव नगर पालिका को करना था लेकिन किन्ही कारणों से वह यह कार्य नहीं कर पाई. जिस तरीके से दिनों दिन गर्मी और जल संकट बढ़ रहा है इसके लिए यह आवश्यक है कि हम जल स्रोतों को साफ स्वच्छ बनाए रखें तथा उनका उन्नयन होता रहे. क्योंकि आने वाले समय में जल संकट और भी अधिक बढ़ जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार सहित सभी को इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी.

जिले भर में होगी गंगा आरती
बेलाताल सहित आज गंगा दशहरा के अवसर पर जिले भर के सभी जल स्रोतों पर गंगा आरती की जाएगी प्रमुख आयोजन राजनगर तालाब पर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के मुख्य अतिथि में होगा. इसके अलावा तीर्थ क्षेत्र मढ़कोलेश्वर धाम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल तथा खर्रा घाट धाम में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी गंगा आरती करेंगे.

Message Us on WhatsApp