
दमोह. आज अचानक एक आईटीआई सेंटर में आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का सामान जल गया. गनीमत रही सेशन शुरू होने वाला था उसी समय आग लग गई. किसी तरह की जनहानि नहीं हो पाई है मामला नोहटा थाना का क्षेत्र का है.
जिले की नोहटा आईटीआई सेंटर में आज अचानक आग लग जाने के कारण करोड़ों रुपए की सामग्री स्वाहा हो गई. जब तक आग दमकल आग बुझाने पहुंचा तब तक पूरी की पूरी लैब जलकर राख हो चुकी थी. बताया जाता है कि सुबह 9:30 से 10:00 के बीच जब आईटीआई का सेशन शुरू होने वाला था और छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए धीरे-धीरे आ रहे थे. उसी दौरान अचानक से लैब में आग लग गई. जिसके कारण करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा कंप्यूटर, चार एसी, कई एलइडी प्रोजेक्टर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. मामले में प्रशिक्षक का कहना है कि संभवत है यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. पूरे मामले में ताज्जुब की बात यह है कि आईटीआई सेंटर काफी बड़ा है और वहां पर सैकड़ो छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं. वहां पर उन्हें इलेक्ट्रीशियन, फाइटर वेल्डर, कारपेंटर सहित कई तरह की विधाओं में प्रशिक्षण दिए जाते हैं. जिसके बाद वह अपना रोजगार शुरू कर सकें. यह आग कैसे लगी इसका ठीक ठीक पता नहीं चल सका है. दूसरी ओर जांच का विषय है यह भी है कि जो फायर स्ट्रिंगर आईटीआई सेंटर में मौजूद थे वह ठीक तरह से काम क्यों नहीं कर पाए? जब इस लैब में सेशन शुरू होने वाला था तब आखिरकार वहां पर मौजूद कर्मचारी तुरंत ही आग को बुझाने का काम शुरू क्यों नहीं कर पाए? यदि तत्काल ही फायर स्ट्रिंगर उपयोग में लाए जाते और बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता. लेकिन 20 से अधिक कंप्यूटर पूरी तरह से जल गए. उनमें मौजूद डाटा और विभाग की गोपनीय जानकारी भी जल गई.

जहां पर आईटीआई सेंटर स्थित है उसी के समीप रहने वाले माधव प्रसाद यादव का कहना है कि यह आग कर्मचारियों की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण लगी है. यहां पर चार चौकीदार नियुक्त हैं लेकिन एक भी चौकीदार केंद्र में नहीं रहता है. वह ज्यादातर समय गोल रहते हैं. साफ सफाई भी नहीं होती है कचरा पूरे में फैला रहता है जिसके कारण यह घटना हुई है. यह पूछे जाने पर कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है तो उन्होंने बताया कि इन्होंने बिजली का सुधार कराया ही नहीं है. जिससे यह आग लगी है. यदि समय रहते लाइन का रखरखाव और फिटिंग ठीक तरह से हो जाती तो संभव है यह हादसा नहीं होता.
आईटीआई में पदस्थ प्रशिक्षक श्री जायसवाल का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. जिसमें 20 से ज्यादा कंप्यूटर, चार एसी, कई एल ई डी और प्रोजेक्टर जल गए हैं. जब सेशन शुरू ही होने वाला था बच्चे आ रहे थे उसी समय आग लगी जिससे सभी बाहर चले गए. जिसके कारण से कोई जनहानि नहीं हो पाई है.

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव