दमोह. दो नाबालिग बच्चों के शव पुलिस ने बरामद किए. मामला तो जिले की बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले केरबना ग्राम का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केरबना में आज उसे समय सनसनी फैल गई जब दो बच्चों की शव 40 फीट गहरे कुएं में उतराते हुए ग्रामीणों ने देखे. घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत ही पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना केरबना चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस ने बताया कि एक बच्चे की उम्र करीब 14 साल और दूसरे की उम्र करीब 11 साल है. मृतक बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है. यह बच्चे कहां से आए हैं और यह कुएं के अंदर कैसे पहुंच गए पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्चों द्वारा पहने गए कपड़ों से वह किसी संभ्रांत और बड़े परिवार के मालूम होते हैं. उनकी हत्या करके उनके शव कुएं में फेके गए हैं या फिर कुएं में गिरने की कारण या फेंके जाने के कारण उनकी मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शव परीक्षण के लिए भेज दिए हैं.

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा