मार्च 17, 2026

पूर्व पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की उसी के ससुराल में जाकर चाकू मार कर की हत्या

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी तलाक शुदा पत्नी की हत्या कर दी। मामला तलाक के बाद उपजे विवाद का बताया जा रहा है।
पटेरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब मृतिका का घर के बाहर आंगन में झाड़ू लगा रही थी। बताया जाता है कि दमोह निवासी नफीस खान की शादी करीब 10 से 12 साल पहले मर्जीना बी के साथ हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन दोनों का निर्वाह है नहीं हो पा रहा था। जिसके कारण करीब 10 महीने पहले दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद मर्जीना अपने मायके लौट आई। बाद में कुछ दिन बाद ही उसकी शादी पटेरा में हो गई। आज सुबह वह जब झाड़ू लगा रही थी उसी समय उसका पहला पति नफीस खान वहां पहुंच गया और उसने कहा कि मेरे साथ घर चलो। इस पर मर्जीना ने कहा कि वह तलाक ले चुकी है और उसने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए वह यहां से जाए और वह उसके साथ नहीं जाएगी। इसके बाद दोनों में कुछ बहस हुई। बहस के दौरान नफीस अपना आपा खो बैठा और छुरा निकालकर मर्जीना की हत्या कर दी। मृतिका की सास ने बताया कि मृतिका का पहला पति उसे जबरन अपने साथ घर ले जाना चाहता था। लेकिन जब उनकी बहू ने मना कर दिया तो उसने चाकू निकाल कर हत्या कर दी। आरोपी के साथ करीब एक 10-12 साल का लड़का भी था जो पीली शर्ट पहने हुए था।जबकि आरोपी काली शर्ट पहने हुए था। घटना के बाद दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वहीं एसडीओपी नीतेश पटेल ने बताया कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच में कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी ने पटेरा आकर महिला की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वह दमोह का रहने वाला है।

Message Us on WhatsApp