
दमोह। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। वह यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को आड़े हाथ लिया। वे यहां पर समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि आप समाजवादी पार्टी के बारे में जानते हैं तो मैं पहले ही दिन से यह बात कह रहा हूं कि इंडिया गठबंधन की ताकत पीडीए या किसी गठबंधन को यह ताकत देगा। मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे जो देश में माहौल बन रहा है। वो पीडीए एक ही ताकत है जो भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली से हटाने का काम करेगी। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि आपने अगर समाजवादी पार्टी की खबरों को और हमारे सिद्धांत को समझा होगा तो यही कहा है कि इंडिया की जो ताकत है वह पिछड़े दलित और आदिवासी या अल्पसंख्यक भाई ही इस देश को भारतीय जनता पार्टी से बचा सकते हैं। यह पूछे जाने पर की इतनी योजनाओं के बाद भी यूपी की सरकार ने उन्हें क्यों नकार दिया? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि बेईमान हैं। आपको याद होगा सरकार कांग्रेस की बन गई थी इन्होंने विधायकों को लूट लिया और यह लोकतंत्र में नहीं बीजेपी के लोग भरोसा करते हैं वह लूट तंत्र में भरोसा करते हैं। इससे बढ़िया उदाहरण आपको कहां मिलेगा की जनता ने सरकार बने दूसरे दल की और उन्होंने विधायक लूट लिए इससे अच्छे एग्जांपल कहां मिलेगा। यह पूछे जाने पर की जनता ने आपको क्यों जानकारी दिया इस पर उन्होंने कहा कि हमें नकारा नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने हमें बेईमानी से हराया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की एक सीट थी और उसने कांग्रेस की भी सरकार बनवाई थी। आपको याद हूं कि जब कांग्रेस पार्टी की लोग समर्थन ढूंढ रहे थे तब सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया था उसके बाद गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया था। यह पूछे जाने पर की केंद्र में आपका इंडिया के साथ एलाइंस है लेकिन प्रदेश में नहीं इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि अब यह उनकी सोच है वह नहीं चाहते कि यहां पर उनके साथ गठबंधन हो। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा सिम इस बार मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की आएंगी। समाजवादी पार्टी किस अपना समर्थन देगी इस पर उन्होंने कहा कि जो जातिगत जनगणना कराएगा, आदिवासी, पिछड़ों, दलितों को आरक्षण देगा उसे समर्थन देने पर विचार करेगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री सहित तमाम नेता सभाएं कर रहे हैं ऐसे में क्या मानते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ कहते हैं की 13 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल दिया। फिर 5 साल के लिए राशन बढ़ाने की बात कर रहे हैं। जब 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से हटा दिए तो सोचिए आखिर क्या गरीबों का पैमाना है भारतीय जनता पार्टी का के लिए।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो