दमोह। कांग्रेस का जनसंपर्क लगातार जारी है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रोज नए पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कर अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ताजा मामला अभाना का है।
कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी अजय टंडन का जनसंपर्क और ग्रामीण क्षेत्रों में दौर लगातार जारी है। एक के बाद एक भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के खास माने जाने वाली पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह तो कांग्रेस में शामिल हो ही गए, लेकिन उन्होंने अपने साथ अब युवा मोर्चा नेता को भी पार्टी में शामिल करा लिया। इस तरह अभाना क्षेत्र में भाजपा को एक के बाद एक लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। पहले खुद अवधेश प्रताप सिंह कांग्रेस में आए, उसके बाद अब अभाना मंडल अध्यक्ष कुशवाहा और अब युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी को टाटा बाय-बाय कह दिया। आज जनसंपर्क के दौरान जब श्री टंडन अपनी समर्थकों और साथियों के साथ अभाना क्षेत्र पहुंचे तो बृजेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से नाखुश होकर वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इसके एक दिन पहले ही जब श्री टंडन जनसंपर्क और आशीर्वाद लेने जिला बार रूम पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने उनका पुरजोर स्वागत और समर्थन किया। श्री टंडन ने अधिवक्ताओं से मिलकर उनकी व्यवहारिक कठिनाइयों को जाना और उन्हें किस तरह दूर किया जा सकता है इसके लिए उनसे सुझाव मांगे। इसके बाद उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह प्राथमिक रूप से अधिवक्ताओं की मांगों के निराकरण के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। गौरतलब है की कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पार्टी में भाजपा के लोग शामिल हो रहे हैं, अन्यथा अभी तक यह सेंड हमारी भाजपा करती रही है लेकिन इस बार ठीक उलट हो रहा है जिससे भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो