मार्च 17, 2026

मां की गोद में मिला मासूम का शव, कुम्हारी क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या

कुम्हारी से अमर सेन। जिले की कुमारी थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके मासूम बेटे सहित निर्मम हत्या कर दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चुनावी गर्मी अपराधियों के भी सर चढ़कर बोल रही है। पुलिस की लगातार गस्त और चौकसी के बाद भी अपराधी अपराध को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। जिसका ताजा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीभार में देखने मिला यहां एक महिला की उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे सहित हत्या कर दी गई। बताया जाता है की 28 वर्षीय रेखा यादव और उसका 7 वर्षीय बेटा देवेंद्र माँ की गोद में मृत मिला। यह दिल दहलाने वाली यह पूरी वारदात शनिवार की रात हुई। मृतिका के परिजन खेती-बाड़ी का काम करते हैं। शनिवार की रात भी यादव परिवार के लोग मोटर से पानी चलाने खेत गए थे। सुबह लौट कर आए तो देखा कि घर में पत्नी ने दरवाजे नहीं खोले। पीछे से पहुंच कर खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो गए। महिला मृत हालत में पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी टीम सहित पहुंच गए। हटा एसडीओपी नीतेश पटेल, तहसीलदार राजेश सोनी, एफएसएल टीम सागर से रूबी चौहान भी मौके पर पहुंच गई ना किया और साक्ष्य जुटाए। इस दोहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। परिजनों ने बताया की आरोपी कुछ सामग्री जेवरात आदि लेकर गए हैं। पुलिस के द्वारा मौके पर पंचनामा मर्ग कायम किया गया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Message Us on WhatsApp