
दमोह। चोरों ने हटा की एक इंस्टा कार्ट में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। करीब सात लाख रुपए से अधिक की चोरी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले के हटा थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है की नवोदय स्कूल के पास संचालित एक इंस्टा कार्ट एजेंसी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दर असल इस इंस्टा कार्ट एजेंसी में फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मिंत्रा, मीशो सहित कई अन्य ई-कॉमर्स कंपनियो के सामान की डिलीवरी की जाती है। इन कंपनियों के पार्सल यहां पर आते हैं। जिसके बाद डिलीवरी ब्वॉय इन सामानों को बताए गए पते पर भेजते हैं। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चुराए गए सामान में महंगे मोबाइल फोन, ब्रांडेड जूते, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित कई अन्य सामान की चोरी की है। चोरों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा और उनके साथ छेड़छाड़ की है। सुबह जब एजेंसी संचालक एजेंसी में पहुंचे तो शटर के टूटे हुए ताले देखकर उनका माथा ठनका। जब वह अंदर पहुंचे तो सारा सामान अस्त व्यस्त था तथा बहुत सारा पार्सल गायब था। इसी बीच कई डिलीवरी ब्वॉय भी एजेंसी पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत ही हटा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टी आई मनीष मिश्रा अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा चोरी गए सामान का विवरण एकत्र किया। एजेंसी संचालक ने बताया कि क़रीब साढ़े सात लाख रुपए से अधिक का सामान गायब है। और भी जांच की जा रही है कि क्या-क्या गायब हुआ है। वही टीआई मनीष मिश्रा का कहना है कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त किए हैं। फिर भी हम निशान देही तथा अन्य साक्ष्यो के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर किसने इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा