
सिंग्रामपुर से निवेश जैन/ सिंग्रामपुर के समीप दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर फलको नाला के अंधे मोड़ पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जबलपुर से हिंडोरिया जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे में बाइक सवार एक बच्चा और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। घायलों को डायल 100 की मदद से जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी आर एस रिछारिया सिंग्रामपुर, ए एसआई रवि शंकर डिम्हाअपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया की मदर टेरेसा नगर जबलपुर निवासी अभिषेक चौधरी उर्फ विक्की अपनी भाभी के साथ जबलपुर से बांदकपुर हिंडोरिया के लिए बाइक क्रमांक एमपी 34 एम के 3746 पर घर से निकले थे। सिंग्रामपुर के फलको मंदिर के पास अंधे मोड पर जबेरा की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय अभिषेक ऊर्फ विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतक की मौसी गुमता चौधरी एवं राजेश चौधरी घटनास्थल पहुंचे कर शव की एक्स शिनाख्त की। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई। किसने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हैलमैट होता तो बच जाती जान
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था यदि वह हेलमेट लगाए होता तो संभव है की घटना में इस गंभीर छूटे तो आती लेकिन उसकी जान बच सकती थी जबलपुर दाहोद हाईवे पर संग्रामपुर और जबरा की बीच आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले 6 माह में अभी तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत