September 10, 2026

नाबालिग के कपड़े उतारे, फिर दुष्कर्म किया, विरोध करने पर पिटाई कर दी

दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है आरोपी युवक फरार है।
जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम नोहटा में बीती शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है की नाबालिग किशोरी अपनी सहेली के घर गई हुई थी। लेकिन उसके घर में उसका भाई था। उसने किशोरी को अंदर बुलाया और उसके कपड़े उतार कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। उधर अपनी बेटी को खोजते हुए उसके परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो माहौल देखकर हक्के बक्के रह गए। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो देखा कि वह उसके हाथ पकड़े हुए था और उसने दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट भी की है। पूरे कपड़े उतार कर वह उसको पलंग पर लिटाया हुआ था। जैसे ही आरोपी ने पीड़ित के परिजनों को देखा तो वह भाग खड़ा हुआ। बाद में परिजनों ने मामले की रिपोर्ट नोहटा थाने में दर्ज कराई। एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि नोहटा ग्राम में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोपी युवक का नाम नितिन सिंह पुत्र रतन सिंह लोधी है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट तथा धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
क्या था मामला
एसपी श्री तिवारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट और रिपोर्ट हुई थी। संभव है इसके कारण भी यह घटना घटित हुई हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Message Us on WhatsApp