July 16, 2026

कोपरा नदी में बलेनो कार गिरी, रीवा में पदस्थ पटवारी की मौत की

दमोह। आज सुबह कोपरा नदी में एक कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला खोजाखेडी ग्राम का है।
पथरिया विधानसभा क्षेत्र एवं देहात थाना अंतर्गत ग्राम खोजाखेड़ी में एक सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 3097 आज दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। जिससे कर में सवार रीवा में पदस्थ पटवारी आदित्य सोनी की हो गई। बताया जाता है कि आदित्य सोनी अपने पिता को देखने खोजाखेड़ी गया था। लौटते समय खोजाखेड़ी में कोपरा नदी में बने पुराने पुल से गाड़ी निकालते समय एक मवेशी से टकरा गई। वहीं दूसरे मवेशी को बचाने के चक्कर में कार सीधे रेलिंग विहीन पुल से नीचे गिर गई। घटना में चालक की मौत हो गई। सुबह 8:00 बजे के करीब जब किसी ग्रामीण में कार को पानी में तैरते हुए देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के कुछ गोताखोर कार में फसे पटवारी को निकालने के लिए नदी में कूद गए और उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को निकालने के लिए एक क्रेन को भी बुलाया गया। कार नदी में गिरकर उल्टी पलट गई जिससे कार में सवार चालक को संभलने एवं बाहर निकलने का मौका नहीं मिला होगा। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई होगी।


गौर तलब है कि दमोह पथरिया मार्ग पर करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाला नया पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। जिसके कारण लोगों को पुराने पुल से आवागमन करना पड़ता है। यदि नया पुल बन गया होता तो संभव है कि यह दुर्घटना रुक सकती थी।

Message Us on WhatsApp