मार्च 17, 2026

दामाद और समधी में बेटी के पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

दमोह। बेटी को सुसराल में न रखने का उलाहना देने पर दामाद ने अपने ससुर को पेट्रोल डालकर जला दिया मामला छतरपुर जिले की बकस्वाहा क्षेत्र का है पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी जिले छतरपुर के बक्सवाहा क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक दामाद ने अपने पिता एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने ही ससुर को पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया। पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि घोघरा निवासी पहलवान सिंह लोधी बक्सवाहा थाना अंतर्गत गढ़ी सेमरा अपनी बेटी के ससुराल आज सुबह गया था। वहां उसने अपने दामाद अखिलेश लोधी से कहा कि वह उसकी बेटी को अपने साथ क्यों नहीं रखता। उसके साथ मारपीट करके उसे मायके क्यों भेज दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जब विवाद बढ़ गया तो अखिलेश, उसके पिता छुट्टन लोधी और अंतू नामक एक अन्य व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर पहलवान को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही पीड़ित पिता चीखते हुए इधर-उधर भागने लगा। तब आसपास उपस्थित लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत ही परिजन तुरंत घटना स्थल पहुंच गए। वहां से पीड़ित को दमोह जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित के भाई बलवान सिंह ने बताया उसका भाई गढ़ी सेमरा गया था। वहीं बेटी के ससुराल वालों से विवाद हो गया और उन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि उसका दामाद अखिलेश उसकी बेटी को अपने साथ रखना तैयार नहीं है उसके साथ मारपीट करके उसे मे की भेज दिया इसी बात की चर्चा के लिए मैं उसके घर गया था। लेकिन वहां पर उसने, उसके पिता और अंतू ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया।

Message Us on WhatsApp