
दमोह। नदी की बाढ़ में फंसी एक गाय को जान जोखिम में डालकर निकालने का 2 लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला शिवपुर क्षेत्र का है।
इन दिनों जिले भर में भारी बारिश हो रही है। जिससे नदियां उफान पर हैं और कई जगह लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। ऐसे में जब लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं उस समय नदी में फंसी एक गाय सुरक्षित बाहर निकालने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह मामला हटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवपुर क्षेत्र का है। बताया जाता है कि ग्राम शिवपुर के पास सुनार नदी में एक गाय बाढ़ के पानी में बह गई। जो पुल के पास पड़ी पुलियों में जाकर फस गई। गाय को फंसा देखकर आसपास मौजूद लोग चिल्ला रहे थे लेकिन कोई भी गाय को बचाने के लिए बाढ़ के पानी में उतरना नहीं चाहता था। लेकिन मड़ियादो निवासी बाबूलाल कुशवाहा और कांटी निवासी शिक्षक गगन कुमार दहायत जो की शिवपुर ग्राम में पदस्थ हैं। उन्होंने जब गाय को फंसा हुआ देखा अपने कपड़े उतारे और बाढ़ आई हुई नदी में कूद गए। अपनी जान की परवाह किए बगैर दोनों तैर कर गाय के पास पहुंचे और किसी तरह उसे पुलियों से बाहर निकाला। जब यह दोनों गाय को निकाल रहे थे तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलियों से बाहर निकालने के बाद तैर कर बाहर पहुंच गई।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो