मार्च 17, 2026

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी पुलिस हिरासत में

दमोह। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ब्लैकमेल करने वाले 2 लोगों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो के जरिए केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर रहे थे।
दमोह सांसद एवं केंद्रीय जल शक्ति एवं फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल को ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि दोनों युवक राजस्थान से केंद्रीय मंत्री को शॉर्ट वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया के समक्ष खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वह शोक के क्षणों में थे तब उनके पास एक कॉल आई और 3 सेकंड का एक वीडियो आया। जिसे उन्होंने तुरंत ही कॉपी कर लिया ताकि भेजने वाला उसे डिलीट न कर पाएं। इसके बाद उन्होंने यह 3 सेकंड का फोटो वीडियो दिल्ली क्राइम ब्रांच को दे दिया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने जिस नंबर से वीडियो आया था उसे ट्रेस कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति किसी को इस तरह से ब्लैकमेल करता है तो उसे डरना नहीं चाहिए। उसे तुरंत पुलिस के पास जाना चाहिए। क्योंकि यही सबसे अच्छा मार्ग है पुलिस ऐसे मामले में उचित कार्रवाई करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के भरतपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी सेक्सटॉर्शन के जरिए श्री पटेल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए न्यूड कॉल किया था।

Message Us on WhatsApp