मार्च 17, 2026

उफनते हुए नाले को युवक ने बाइक से किया पार, हो सकती थी दुर्घटना

दमोह। मड़ियादो क्षेत्र में उफनते नाला को पार करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।
कहते हैं सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। कभी-कभी जरा सी जल्दबाजी या लापरवाही से लोगों की जान पर बन आती है, बावजूद इसके लोग सबक नहीं लेते हैं। ताजा मामला जिले के हटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मड़ियादो क्षेत्र का है। यहां पर मड़ियादो रजपुरा मार्ग पर जामुन झिरिया नाले की उफनती पुलिया के बीच लोग रास्ता पार करने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में पानी के तेज बहाव में बहकर 2 लोगों की मौत की घटना सामने आ चुकी है। ताजा मामला एक बाइक सवार का है। जो उफनती नाली से बाइक पार करते नजर आया। पुलिया में पानी बहुत अधिक था और बहाव भी तेज था। उसके बाद भी युवक अपनी जान खतरे में डाल कर पुलिया पार करने लगा। हालांकि बीच में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरते गिरते बच गया। लेकिन वह किसी तरह पुलिया पार कर गया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया। गौरतलब है की यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे राहगीर और वाहन चालक जल्दबाज़ी के चक्कर मे इस प्रकार नाला पार करते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं।

Message Us on WhatsApp