July 16, 2026

सलैया के पास रेलवे ट्रैक की मिट्टी बही, यातायात बाधित

दमोह। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दमोह कटनी का ट्रैक पानी में बह गया ट्रक का सुधार कार्य जारी है एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया तो एक का रूट डायवर्ट किया गया है।
बुंदेलखंड में लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए परेशानी बन गई है। कहीं पुलिया बहने, तो कहीं मकान धराशाई हो गई। तो कहीं पर कोई और बड़ा नुकसान हुआ है। कुछ ऐसी ही स्थिति आज बीना-कटनी रेल खंड के महत्वपूर्ण स्टेशन दमोह से करीब 40 किलोमीटर दूर सलैया स्टेशन की रही। दरअसल लगातार बारिश के कारण दमोह- कटनी के बीच पड़ने वाले सलैया स्टेशन के अप ट्रैक पर मट्टी बह जाने से नीचे की गिट्टी भी बह गई। जिससे ट्रैक पर आवागमन बंद हो गया। गनीमत रही कि समय रहते रेल कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रैक देखकर जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी। उन्होंने तुरंत ही उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया तथा क्षतिग्रस्त ट्रक का निरीक्षण किया। इससे बीना-कटनी मुड़वारा मेमू रद्द हुई, तो बीना-कटनी एक्सप्रेस को सुमरेरी स्टेशन पर किया शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसी तरह कामायनी एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन का कहना है कि शीघ्र ही सुधार कार्य करके ट्रक चालू कर लिया जाएगा तथा आवागमन को पुनः बहाल किया जाएगा। इसके अलावा पूरी लाइन की बारीकी से जांच की जा रही है कि कहीं और तो इस तरह की घटना नहीं हुई है।

Message Us on WhatsApp