मार्च 19, 2026

अवैध कब्जा नहीं फिर भी चलेगा गंगा जमुना स्कूल बुलडोजर

दमोह। गंगा जमुना स्कूल पर बुलडोजर चलाया जाएगा। नगरपालिका ने नोटिस जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंधन को 3 दिन का समय भी जवाब पेश करने के लिए दिया है।
गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने से लेकर शुरू हुआ विवाद धर्मांतरण और टेरर फंडिंग तक पहुंच गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन के हाथों से यह मामला लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी को जांच के लिए सौंप दिया है। साथ ही गंगा जमुना स्कूल के संचालकों की तमाम वैध और अवैध परिसंपत्तियों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन ने गंगा जमुना स्कूल के प्रबंध संचालक नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वह गंगा जमुना स्कूल के निर्माण संबंधी सभी दस्तावेज पेश करें। अन्यथा 3 दिन के बाद स्कूल की बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया जाएगा। नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा जमुना स्कूल के नाम से कोई भी प्रॉपर्टी नगरपालिका के दस्तावेज में दर्ज नहीं है, लेकिन जिस भूमि पर स्कूल बनाया गया है वह भूमि स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीश खान के बेटे मोहम्मद शहीद खान के नाम पर दर्ज है। भूमि का रकबा 3086 वर्ग फिट है। जिस पर स्कूल बना हुआ है। इसके अलावा स्कूल के पीछे ही एक नई बिल्डिंग निर्माणाधीन है। संभवत: यह बिल्डिंग हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए बनाई जा रही है। बताया जाता है कि प्रबंध समिति ने स्कूल के निर्माण अथवा नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए नगर पालिका से न तो नक्शा पास कराया है और न ही बिल्डिंग बनाने की अनुमति पहले या अब गई है। इसीलिए स्कूल की बिल्डिंग को गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह लोटस रविवार को ही जारी कर दिया गया था हालांकि स्कूल की बिल्डिंग पर ऐसा कोई नोटिस अब तक चस्पा नहीं किया गया है। मंगलवार को नोटिस के मुताबिक जवाब देने की मियाद खत्म हो जाएगी बुधवार को बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई की जा सकती है। चूंकि यह मामला अब जिला प्रशासन के हाथों से निकलकर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की देखरेख में हैं इसलिए कोई भी अधिकारी किसी तरह का कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। क्योंकि वह यह बात अच्छे से जानते हैं की जरा सी ढीला शाही का मतलब है उनकी नौकरी खतरे में पड़ना।

Message Us on WhatsApp