September 10, 2026

किशोरी को छोड़ते हुए पकड़ा गया कांग्रेस नेता, पुलिस ने लिया हिरासत में

विधायक अजय टंडन के साथ नौशाद खान।

दमोह। एक कांग्रेस नेता को पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है लड़की ने शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।
कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता नौशाद खान को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया है। 14 वर्ष की एक किशोरी ने नौशाद खान के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने उसके साथ है गलत तरीके से छेड़छाड़ की है। किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से जब अस्पताल की तरफ आ रही थी तभी स्कूटी से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था। उसे देखकर वह बस स्टैंड की तरफ चली गई। तो युवक बस स्टैंड की तरफ उसके पीछे-पीछे आने लगा। वह लगाकर पीछा कर रहा था। तब वह वापस अस्पताल की तरफ आने लगी लेकिन युवक भी उसके पीछे पीछे आया और उससे स्कूटी में बैठने के लिए इशारा किया। जिससे किशोरी डर गई। लेकिन तभी वहां पर दो युवक आए और उन्होंने किशोरी की मदद की। जिसके बाद उसने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने नौशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Message Us on WhatsApp