मार्च 17, 2026

बेटे के शव के लिए नहीं मिला वाहन, चारपाई से ले गए शव, मानवता हुई शर्मसार

दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शव वाहन के अभाव में एक मृतक का शव चारपाई के सहारे उसके घर तक ले जाया गया।
जिले की पथरिया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसका शव, वाहन के अभाव में चारपाई के सहारे उसके घर ले जाया गया। बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक 14 का 33 वर्षीय युवक कल रात से अपने घर से गायब था। जिसका शव आज परियों के पास क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। वार्ड क्रमांक 14 निवासी राजेश पुत्र नारायण अहिरवार उम्र 33 वर्ष की पत्नी 4 दिन पहले ससुराल से बिना बताए मायके चली गई थी। जिसके वापस न आने पर मोटरसाइकिल से पति अपने साडू एवं एक दोस्त के साथ अपनी ससुराल कर्रापुर पत्नी को लेने गया था। जब वह ससुराल पहुंचा तो उसने पत्नी से  घर वापस चलने का बोला। इस बात पर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी के भाई ने मृतक से विवाद करना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मृतक के दोस्त ने छोटे भाई को फोन लगाकर विवाद होने की की जानकारी दी। इसके बाद वह वापस वहां से निकल कर पथरिया आ गए। मृतक के पिता ने बताया कि राजेंद्र मंगलवार को रात करीब 8:00 बजे पथरिया घर वापस आ गया था। उसने ससुराल में हुए घटनाक्रम से अवगत कराया था। उनका बेटा ससुराल में हुई मारपीट से पुत्र आहत रहा था एवं मृतक बिना खाना खाए सोने चला गया। देर रात भर घर से कब बाहर चला गया इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। सुबह पथरिया पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसकी शिनाख्त की गई तो शव की पहचान मेरे पुत्र के रूप में हुई।

चारपाई सहारे शव मृतक के घर तक पहुंचाया

जानकारी के मुताबिक मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें 1 करीब 8 साल का लड़का एवं 10 साल की लड़की भी है। बच्चों की परवरिश के लिए परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसलिए परिजन मृतक का शव परीक्षण घर से मृतक के घर तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन करने में असमर्थ थे। नगर परिषद के लिए कई बार फोन लगाया था। वाहन के लिए आग्रह भी किया गया। वार्ड के पार्षद हर प्रसाद अहिरवार ने भी नगर परिसर में मृतक को घर तक पहुंचाने के लिए शव वाहन की मांग की थी लेकिन शव वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में शव को चारपाई के सहारे घर तक लाया गया। जिससे आस-पड़ोस के सैकड़ों लोग मानवता को शर्मसार होते देखा। अब यह मामला सामने आने के बाद नगर परिषद के अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

Message Us on WhatsApp