
दमोह। कल रात से गायब अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का शव कुएं में मिला। पुलिस ने शव निकालकर पंचनामा कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना तालाब के समीप तहसीलदार बाबा की मजार के पास बने एक कुआं से देर रात पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त कांग्रेस के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बादशाह खान के रूप में की गई। बताया जाता है कि कल शाम को बादशाह खान घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह घर पर जब नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और खोजबीन शुरू कर दी। उधर मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मजार के समीप बने एक कुएं में कुछ उतरा रहा है। जब पुलिस ने जाकर देखा और गौर किया तब वह चीज शव के रूप में सामने आई। पुलिस ने तत्काल शव को बाहर निकाल कर उस का पंचनामा कराया तथा शव को सुरक्षित शव परीक्षण गृह में रखवाया। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों का हुजूम शव देखने के लिए उमड़ पड़ा। शव की शिनाख्त बादशाह खान के रूप में की गई। पुलिस का कहना है कि मृतक समीप के ही शोभानगर का निवासी है। परिजनों के अनुसार मृतक कल शाम से ही घर पर नहीं था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा और मोबाइल पर भी कोई संपर्क नहीं हुआ तब उसकी खोजबीन शुरू की गई थी घटना की जानकारी कोतवाली में भी दी थी।

वहीं कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है की मृतक कुए के पास कैसे पहुंचा, उसकी हत्या की गई है या वह खुद ही आत्महत्या करने गया था या अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया? इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि कुआं के ऊपर लकड़ी रखी गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति रात के अंधेरे में कुएं में न गिर सके। लेकिन मृतक वहां कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। उसकी किसी से दुश्मनी थी इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना की जानकारी लगने पर कांग्रेस के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा