
दमोह। जीएसटी की टीम ने आज नगर की एक प्रमुख फर्म पर छापा मारा। पिछले सप्ताह ही इसी की एक और सहायक फर्म पर भी जीएसटी ने छापा मारा था।
सतना से आई जीएसटी की टीम ने नगर की एक प्रमुख फर्म हार्डवेयर हाउस पर छापामार कार्रवाई की। दो वाहनों में करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सिंह हार्डवेयर हाऊस के मालिक जसवंत सिंह बग्गा के निवास पर पहुंचे तथा वहां पर छापा मारा। वहीं दूसरी टीम ने हार्डवेयर हाउस पर छापा मारा। दोनों टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। दुकानदार के निवास पर टीम को ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जिनमें गड़बड़ी हो। लेकिन दुकान पर की गई कार्रवाई में प्राथमिक तौर पर अधिकारियों को बड़ी गड़बड़ी मिली। अतिरिक्त एंटी एविजन कमिश्नर विवेक दुबे ने मीडिया को बताया कि उन्हें घर पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली लेकिन दुकान पर जरूर गड़बड़ी सामने आई है। दुकान पर जो माल पाया गया है वह बहुत अधिक है। जबकि उसकी बिलिंग कम की है। इसका आशय यह हुआ कि आधा माल कच्ची बिलपार और आधा माल पक्के बिल पर आया है। कुल कितनी गड़बड़ी मिली यह आंकड़ा कितना हो सकता है इसके बारे में फिलहाल जांच की जा रही है। कार्रवाई कब तक चलेगी यह कहना मुश्किल है। वहीं कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक ने टीम को पूरा सहयोग किया साथ ही माल की बिक्री भी चलती रही।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो