September 10, 2026

कोयला से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

दमोह। कोयला से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि इससे कोई बड़ी हानि नहीं हुई।
आए दिन यात्री एवं माल गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह घटनाएं बढ़ रही है। हाल के तीन से चार महीनों में चार से पांच छ:ह घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला बांदकपुर रेलवे स्टेशन का है। दरअसल कोयला से भरी एक गाड़ी बांदकपुर स्टेशन पर खड़ी थी। बोगी के एक डिब्बे से जब लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत बांदकपुर प्रबंधक ने मुख्य स्टेशन मास्टर एवं बांदकपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर लॉरी ने पानी डालकर आग बुझाई। बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने बताया कि रेलवे की बोगी से धुआं निकल रहा था। शायद अंदर आग सुलग रही होगी, लेकिन आग बाहर तक एवं पर पूरी बोगी में नहीं फैल पाई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं है। कोयला भी गीला था। एतिहात के तौर पर सभी बोगियों को चेक किया गया।

Message Us on WhatsApp