मार्च 17, 2026

पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी की मौत, पिता बोला छत से पटक कर मेरे बेटे की हत्या की… पुलिस का नो कमेंट्स

दमोह। पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत के बाद प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम केरबना चौकी के गूगरा कला गांव के एक व्यक्ति की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद अब पुलिस की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं दरअसल गूगरा कला निवासी नरेंद्र लोधी सूरत में काम करता था। उसके सूरत होने की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए सूरत गई वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। आरोपी को दमोह पुलिस दमोह ला रही थी लेकिन रात हो जाने के कारण पुलिस टीम आरोपी के साथ एक होटल में रुक गई। उसी होटल की छत से नीचे गिरने के कारण आरोपी की मौत हो गई। आरोपी छत से कैसे गिरा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक का शव लेकर पुलिस वापस लौट आई। आज दोपहर उसका मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी के पिता नत्थू सिंह लोधी ने ईटीवी से बात करते हुए बताया की उसके बेटे का कोई बहुत बड़ा अपराध नहीं था। पुलिस ने ही उसे छत से नीचे पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि जब इस संबंध में ईटीवी भारत पुलिस के आला अधिकारियों का पक्ष जानने एसपी ऑफिस पहुंचा तो वहां पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। जबकि क्षेत्र की विधायक रामबाई परिहार का कहना है कि मृतक उनके विधानसभा क्षेत्र का है। ऐसे नाते वह उसके घर बैठने गई थी। लेकिन उसकी मृत्यु कैसे हुई पुलिस पर क्या आरोप लग रहे हैं और परिजन क्या कह रहे हैं इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। न ही उन्हें किसी ने इस संबंध में कुछ बताया है। आपके माध्यम से मुझे यह बात पता चली है अब मैं इस मामले की जानकारी लूंगी।
क्या था मामला
दरअसल यह पूरा मामला 2021 का है। आरोपी 29 वर्षीय नरेंद्र लोधी पर खड़ेरी के जैन मंदिर में चोरी किए जाने का मामला दर्ज़ हुआ था। तभी से आरोपी फरार था और उसके विरूद्ध पुलिस ने ₹3000 का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी योगेंद्र गायकवाड एवं दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Message Us on WhatsApp