

दमोह। खुदाई के दौरान मजदूर को मिले ब्रिटिश कालीन सिक्के मिलने पर उसने सिक्के कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किए हैं।
दमोह जिले की रत्नगर्भा भूमि से जब तब बेशकीमती एवं पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं प्राप्त होती रहती हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी वार्ड में मकान निर्माण के कालम खुदाई के दौरान वहां से ब्रिटिश कालीन सिक्के निकले। जिसे वहां काम कर रहे मजदूर हल्ले अहिरवार ने उठा लिया और अपने घर ले गया। लेकिन बाद में वह इन सिक्कों को लेकर कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत के पास पहुंचा और उन्हें यह सिक्के सौंप दिए। मजदूर हल्ले अहिरवार ने बताया कि अतुल लस्सी वालों के मकान के पीछे एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां पिलर की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान गड्ढा खोदते समय वहां से चांदी के सिक्के निकले। जब उसने और नीचे तक खुदाई की तो करीब 240 सिक्के वहां से निकले। जिन्हें लेकर वह अपने घर बड़ापुरा चला गया। लेकिन उसे इन सिक्कों को रखने में परेशानी हुई क्योंकि यह सिक्के काफी प्राचीन थे। इसलिए वह सभी सिक्कों को लेकर कोतवाली पहुंचा और टीआई के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि यह सभी ब्रिटिश कालीन सिक्के हैं। जो काफी प्राचीन हैं। सिक्कों की संख्या 240 है। जिसकी जांच के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा