
दमोह। कक्षा दसवीं का भौतिक विज्ञान का पेपर लीक होने के बाद हड़कंप के हालात मच गए। कलेक्टर ने संबंधित भ्रत्य की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं। वही केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर एफ आई आर करने के भी निर्देश दिए।
प्रदेश भर में इन दिनों दसवीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं आज ही संपन्न हुई है। ऐसे ही में जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सैलवाड़ा हाई स्कूल से आज भौतिक विज्ञान का पर्चा लीक होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि भौतिक विज्ञान के पर्चे की फोटो मोबाइल द्वारा वायरल होकर भोपाल तक पहुंच गई। फोटो जैसी भोपाल में बैठे अधिकारियों के मोबाइल पर पहुंची ठीक वैसे ही अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने तत्काल ही दमोह कलेक्टर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी एवं सैलवाड़ा परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गए। मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर यह बात सामने आई कि केंद्र में पदस्थ भ्रत्य छोटू रजक के मोबाइल से पर्चे की फोटो खींचकर उसे वायरल किया गया है। जिसके बाद कलेक्टर ने छोटू की सेवा समाप्ति के आदेश दिए तथा आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस मामले में जो जो भी शामिल हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। दोषी भ्रत्य की सेवा समाप्ति की जा रही है तथा केंद्र अध्यक्ष, संबंधित शिक्षक एवं पेपर ले जाने के लिए जिम्मेदार संबंधित पटवारी के विरुद्ध भी एफ आई आर करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि पेपर शुरू होने के 15 मिनट बाद केंद्र के अंदर से ही यह फोटो वायरल की गई थी। जबकि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच चुके थे इसलिए उन्हें इसका कोई लाभ मिलने का सवाल नहीं होता है लेकिन यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी प्राथमिक तौर पर जो जो लोग दोषी पाए गए हैं उन सभी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस किसी को भी नहीं बक्शे गी।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा