
दमोह। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक किशोर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने एक दुकानदार पर आरोप लगाए हैं।
फुटेरा वार्ड पांच में रहने वाले ताहिर खान के 16 वर्षीय बेटे जैद ने फुटेरा फाटक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक जैद रात में दुकान से घर आया और फ्रेश होकर जब बाहर जाने लगा तो उसके माता-पिता ने रोककर कहा कि बेटा अभी आए हो अब कहां जा रहे हो, पहले खाना खा लो। लेकिन उसने कहा कि मैं अभी आ रहा हूं और इतना कहकर घर से निकल गया। जब काफी देर तक जैद घर नहीं लौटा तो परिवार वाले बेचैन हो गए। इसी बीच किसी पड़ोसी ने आकर सूचना दी कि उसका बेटा ट्रेन से कट गया है। जब परिजन और पुलिस वहां पर पहुंची तो देखा किशोर का शव दो टुकड़ों में बटा हुआ है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि घर परिवार से उसे किसी तरह की परेशानी नहीं थी। वह गरीब परिवार से हैं इसलिए मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं, और बेटा भी घंटाघर के पास एक दुकान पर काम करता है। लेकिन वह परेशान लग रहा था। पता चला है कि उसे दुकानदार ब्लैकमेल कर रहा था। दुकानदार का कहना था कि उसके पास कोई ऐसा वीडियो है जिससे उसका पर्दाफाश हो सकता है। इसी बात को लेकर परेशान था ताहिर खान ने आरोप लगाया कि उसका बेटा चोरी नहीं कर सकता। उस पर दुकानदार झूठ आरोप लगा रहा है। किस तरह का क्या वीडियो है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किशोर ने आत्महत्या क्यों कर ली। उसका वह कौन सा ऐसा वीडियो है जिसके कारण वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर विवश हो गया। यह वीडियो किसने बनाया और क्यों बनाया इसकी भी जांच कर रहे हैं। संभवत यह मामला लड़की बाजी का लगता है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत