
दमोह। जिले के रामादेही ग्राम में 2 बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चों को बचाने के लिए कुएं में कूदी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक का है।
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के ग्राम रामादेही में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कुएं में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। होली पर्व के ठीक 1 दिन पूर्व इस घटना ने सभी को गमगीन कर दिया, तो परिवार में होली की खुशियां मातम में बदलते देर नहीं लगी। इस घटनाक्रम में एक और मार्मिक मामला उस समय जुड़ गया जब अपने बच्चों को कुएं में गिरता देख मां ने भी उन्हें बचाने के लिए उसी कुएं में छलांग लगा दी। मां अपने बच्चों को तो नहीं बचा पाई लेकिन खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों को खबर लगते ही ग्राम में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल कुएं से तीनों को निकाला और उन्हें तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. जबकि मां को गंभीर हालत जबलपुर रैफर कर दिया है।
यह है घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूपेंद्र सिंह घोषी उम्र 8 वर्ष अपने छोटे भाई सत्यम पुत्र भूपेंद्र सिंह घोषी उम्र 6 माह को गोद में लेकर खिला रहा था। जबकि उसकी मां कुएं से पानी भर रही थी। पैर फिसलने के कारण दोनों बच्चे गिर गए। उन्हें कुएं में गिरता देख उनकी मां आरती पत्नी भूपेंद्र सिंह घोषी उम्र 28 साल ने भी कुएं में छलांग लगा दी लेकिन वह अपने बच्चों को नहीं बचा सकी। इधर पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन एवं आसपास रहने वाली ग्रामीण दौड़े तथा उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल आरती को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा