मार्च 17, 2026

पथरिया विधानसभा में 6 माह में दूसरा बड़ा हत्याकांड, दो सगे भाइयों को गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार…

दमोह। जिले के हिनौता घाट ग्राम में गोली लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सारा विवाद जमीन को लेकर विवाद हुआ है।
जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र में गोलीकांड का एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पिछले 6 माह में यह दूसरा बड़ा मामला है, जहां गोली लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरठ चौकी के समीप हिनौता घाट में दो सगे भाईयों को गोली लगने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामनाथ पुत्र रामसेवक शुक्ला तथा बद्रीनाथ पुत्र रामसेवक शुक्ला का विवाद जमीन को लेकर ग्राम के ही उम्मेद ठाकुर, जाहर ठाकुर, अर्जुन सिंह ठाकुर आदि के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर आज सुबह उन लोगों का पुनः विवाद हो गया जिस पर उक्त आरोपियों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तत्काल फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर घटनास्थल पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, एसडीओपी पथरिया आरपी रावत, थाना प्रभारी पथरिया रजनी शुक्ला सहित पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। यह पूरा विवाद जमीनी बताया जा रहा है। चार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड में एक एक बड़ा मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतकों ने अपने बचाव के लिए हवाई फायर किए थे। जिसके बाद आरोपियों ने बंदूक छुड़ाकर उन्हीं को गोली मार दी। वहीं दूसरी ओर यह भी बताया गया है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है पूरा क्या मामला है यह जांच के बाद पता चलेगा। घटना में रामनाथ एवं बद्रीनाथ की मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Message Us on WhatsApp