
दमोह। नगर पालिका द्वारा आयोजित विकास यात्रा शिविर में एक गाय के घुसने से करीब 4 लोग घायल हो गए। जबकि एक बच्चे की जान जाते-जाते बची। मामला कछियाना मोहल्ला का है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने तथा आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए इन दिनों विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें अधिकारियों के साथ ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भी उसमें शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आज नया बाजार नंबर 5 के कछियाना मोहल्ला में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित की गई विकास यात्रा में एक कैंप लगाया गया। उसी कैंप में जब भाषण बाजी चल रही थी तभी अचानक से एक गाय दौड़ती हुई आई और लोगों को रौंद दिया। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। जिसमें 3 महिलाएं एवं एक बच्चा घायल हो गया। हालांकि लोगों ने बच्चे को तुरंत ही वहां से उठा लिया जिससे वह तो सुरक्षित हो गया लेकिन महिलाओं को चोटें आने के कारण जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इस भगदड़ के कारण पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को न तो योजनाओं का लाभ मिल पाया और न ही योजनाओं की जानकारी। भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने इस घटना के लिए नगर पालिका को ही जिम्मेदार ठहराया है। मोंटी ने कहा कि वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। यदि नगरपालिका द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाती तो शहर में इस आवारा पशु न घूमते और न ही यह घटना होती है।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो