
दमोह। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे ने एक मासूम की जान ले ली। मामला नोहटा थाना क्षेत्र का है।
आज दोपहर जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना अंतर्गत एवं दर्दनाक हादसे में एक मासूम की जान ले ली। बताया जाता है कि नोहटा थाना अंतर्गत झिन्ना तिराहे पर यह सड़क हादसा हुआ। जिसमें 5 वर्षीय बच्ची की उसके पिता की आंखों के सामने ही मौत हो गई। राघवेन्द्र लोधी निवासी घानामैली जबेरा अपनी बेटी गीतेशवरी के साथ सड़क के किनारे घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक से बच्ची अपने पिता का हाथ छुड़ाकर रोड पर आ गई। ट्रक चालक ने जब बच्ची को रोड पर आते देखा तो ब्रेक लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बच्ची को जोरदार टक्कर लग चुकी थी और वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद चालक ने ट्रक को पीछे किया तथा क्लीनर सहित चालक चालू ट्रक छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक नंबर एमपी 36 एच 1326 दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था। उसी रोड से आ जा रहे लोगों ने जब बच्ची को सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत ही हंड्रेड डायल को इसकी सूचना दी। तब हंड्रेड डायल ने बच्ची को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया की ट्रक को मौके से जप्त कर लिया गया है। नंबर के आधार पर ट्रक किसका है एवं उसे कौन चालक चला रहा था इसकी जांच की जा रही है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा