
दमोह। जिले के मादो गांव में एक किसान के खेत से मुगल कालीन सिक्के मिले हैं। सिक्के मिलने के बाद अब लोग खेत की खुदाई कर रहे हैं। मामला हटा ब्लॉक का है।
जिले के हटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मादो में एक किसान के खेत में मुगल कालीन सिक्के मिलने के बाद लोग अब खेत की खुदाई कर रहे हैं। इन सिक्कों को ऐतिहासिक महत्व का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मादो गांव के सुदामा सिंह लोधी के खेत में मुगल कालीन सिक्के निकलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ खेत में जमा हो गई। अब लोग खेत में जहां-तहां खुदाई करके सिक्के खोज रहे हैं। गौरतलब है की मड़ियादो -मादो- चंदेना मार्ग के लिए मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था उसी दौरान खेत के एक हिस्से में कुछ सिक्के निकले हैं। जिसके बाद अब ग्रामीण और अधिक सिक्कों की चाह में खेत को खोद रहे हैं। बताया जाता है कि चौकोर आकार के तांबे के बने हुए मोटे सिक्के मिले हैं। जिसमें उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। माना जा रहा है जिससे माना जा रहा है कि यह सिक्के मुगल काल के हैं तथा कम से कम 400 वर्ष से अधिक पुराने होंगे।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा