
दमोह। ईसाई संस्थान में कार्यरत एक युवक ने अपना वीडियो जारी कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस युवक ने संस्थान पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के दमोह में छापामार कार्रवाई करने एवं बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा करीब 300 दलितों की घर वापसी कराने का मामला लोग भूले भी नहीं हैं कि एक बार फिर जबरन धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित संस्था क्रिश्चियन इंडिया क्रिश्चियन मिशन द्वारा अपनी एक कर्मचारी पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया जा रहा है। संस्थान में कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र अहिरवार ने अपना एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है। युवक ने अपने वीडियो में कहा है कि वह सीआईसीएम में काफी समय से कार्यरत है तथा पूरी ईमानदारी से अपना काम करता है। पिछले कुछ दिनों से उसे धर्मांतरण के लिए परेशान किया जा रहा है। संस्थान में ही कार्यरत देवेंद्र डेनियल नामक कर्मचारी द्वारा उससे ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जब उसने ईसाई धर्म अपनाने से मना कर दिया तो उस पर यह दबाव डाला गया कि अपना त्यागपत्र लिखकर दे तथा संस्थान को छोड़कर चला जाए। युवक ने कहा है कि वह अत्यधिक परेशान है और उसे पुलिस की मदद की आवश्यकता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है किसी व्यक्ति को यदि पुलिस की मदद की आवश्यकता है तो वह थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
मामला धर्मांतरण का नहीं
वही सीआईसीएम के प्रमुख डॉ अजय लाल का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है कर्मचारी किचन में काम करता है और उसकी इसी बात को लेकर थोड़ी बहुत बातचीत दूसरे कर्मचारी से हो गई है। धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है मैं कर्मचारी से बात करता हूं। यह इस तरह का कोई मामला नहीं है

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो