मार्च 17, 2026

दमोह बंद को मिली मुकम्मल सफलता, कलेक्टर -एसपी को हटाने की मांग

दमोह। हिंदू संगठनों के आवाहन पर आज दमोह बंद को मुकम्मल सफलता मिली। तो वहीं सरकार अपने ही कार्यकर्ताओं की निशानने पर आ गई।
बीते दिनों नगर के बिलवारी मोहल्ला स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन शिव मंदिर में स्थित पिंडी तोड़े जाने बाद से ही हिंदू संगठनों का आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल ही पिंडी तोड़े जाने वाले समुदाय विशेष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही शहर की फिजा न बिगड़े इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया था। लेकिन इतने पर भी हिंदू संगठन और भाजपाई शांत नहीं हुए। उन्होंने एक आपात बैठक बुलाकर आज 23 तारीख को दमोह बंद का ऐलान कर दिया। सुबह से ही हिंदू संगठन और भाजपा के लोग सड़कों पर उतर आए और दमोह बंद किया। हालांकि इस दमोह बंद को सभी वर्गों ने समर्थन देकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लेकिन पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि दमोह कलेक्टर कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार भाजपा और हिंदू संगठनों के निशाने पर बने हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के जन्म दिवस पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने आए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भी भाजपाइयों और हिंदू संगठनों ने हेलीपैड पर ही कलेक्टर एसपी भगाओ के नारे लगाए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
दरअसल यह सब उस समय शुरू हुआ जब बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो पहुंचे थे और उन्होंने ईसाई मिशनरी के प्रमुख लाल परिवार के ठिकानों पर छापामारी कर कई बच्चों को मुक्त कराया था। जिन्हें डराकर और फुसलाकर धर्मांतरण कराया गया था। इस मामले में प्रियंक कानूनगो ने लाल बंधुओं पर दो अलग अलग प्रकरण अलग-अलग दर्ज कराए थे। उसके बाद लगातार ही एसपी और कलेक्टर की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। आयोग ने बार-बार नोटिस भी जारी किए। इसके बाद हिंदू संगठनों का विरोध और भी अधिक बढ़ गया और उन्होंने कलेक्टर तथा एसपी को हटाने की मुहिम छेड़ दी। हालांकि इस 1 महीने में कलेक्टर और एसपी के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि बाल संरक्षण आयोग ने दोनों ही अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें कई दफा नोटिस जारी किए हैं। आज फिर दमोह बंधन संगठनों का गुस्सा सामने आ गया नीम का पत्ता कड़वा है कलेक्टर एसपी भड़वा है, जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जाहिर किया।

Message Us on WhatsApp