मार्च 17, 2026

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ली दो की जान, कई लोग नीचे दबे, हिंडोरिया का मामला

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान अनियंत्रित होकर एक ट्रक उसमें घुस गया। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग मलबे में अभी भी दबे हुए हैं।
जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है यहां पर एक सीमेंट से भरा हुआ तेज रफ्तार ट्रक एक मकान में घुस गया जिससे 2 लोगों की मौत हो गई एवं कई अन्य लोग मलबे एवं ट्रक के नीचे दब गए घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एवं हिंडोरिया पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जैसे तैसे कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर 48 वर्षीय एक महिला सवाना की मौत हो गई तो वहीं दूसरी ओर एक 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई अन्य लोग अभी भी मकान के मलबे में दबे हुए हैं लेकिन ट्रक सीमेंट की बोरियों से ज्यादा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही है।

बताया जाता है कि ट्रक पटेरा से दमोह जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक पप्पू खान के मकान में घुसा गया। जिससे मकान की सुरक्षा दीवार टूट गई एवं ट्रक अंदर तक घुस गया। जिस मकान में तेज रफ्तार ट्रक घुसा वहां पर दरूदे गौसिया ( पूजन अर्चन ) का कार्यक्रम चल रहा था। मकान में करीब 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

Message Us on WhatsApp