
दमोह। जिले के देवरान ग्राम में दीपावली पर्व के दूसरे ही दिन तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पथरिया विधायक रामबाई के ग्रह ग्राम देवरान में दीपावली के दूसरे ही दिन तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब गोली कांड से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी डीआर तेनीवार, एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल अधिकारी किरण सिंह, देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा, टीआई कोतवाली मौके पर पहुंच गए । सागर नाका चौकी पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दिया गया। बताया जाता है कि ग्राम के ही कुद्दू उर्फ कोदूलाल पटेल का करीब 1 महीने से घमंडी अहिरवार उम्र 60 के साथ चल रहा था घटना की पूर्व रात्रि दीपावली को दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसके बाद आज सुबह ही पटेल परिवार ने घमंडी, उसके बेटे मानक लाल अहिरवार 30 व राजप्यारी 58 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि परिवार का है एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की अन्य आरोपियों के नाम फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं लेकिन वह सभी फरार हो गए हैं।


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा