मार्च 17, 2026

जंगल में मंगल कर रहे थे जुआरी 2 लाख 38 हजार का जुआ बरामद

दमोह। जबेरा पुलिस ने जलहरी के पास चल रही दुआ पढ़ा पर छापा मारकर करीब पौने तीन लाख रुपए जब्त तक किए हैं। जबकि कुछ जुआरी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे मामला जबेरा थाना क्षेत्र का है।
दीपावली आते ही जगह-जगह जुआ के फड़ जमने लगे हैं। ताजा मामला जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम जलहरी का है। यहां गांव के बाहर बने तालाब के पास जुआ खिलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ फड़ पर छापा मार दिया। जिसमें कुछ आरोपी पुलिस की भनक पाकर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। जबकि 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 2 लाख 38 हज़ार रुपए नगद, 7 मोबाइल व 2 मोटर साइकिल जिनकी कीमत करीब एक लाख चौबीस हजार रुपए है बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि आसपास के क्षेत्रों में जबलपुर, कटनी, दमोह आदि क्षेत्रों से लोग आकर जुआ खेल रहे हैं। जिसमें लाखों रुपए की दाव लगाए जा रहे हैं। यह लोग जगह बदल बदल कर सुनसान या जंगल के इलाके में जुआ खेल रहे हैं जिसमेंआसपास की ग्रामीण भी शामिल रहते हैं। कई बार जुआरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भनक लगने पर भाग जाते हैं।

Message Us on WhatsApp